भारत में  प्रथम पुरूष : सामान्य ज्ञान

First Man Of India:General Knowledge (भारत में  प्रथम पुरूष : सामान्य ज्ञान)

1 स्वतंत्र भारत के गवर्नर – लॉर्ड माउण्टबेटेन

2 स्वतंत्र भारत के भारतीय गवर्नर – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

3 भारतीय थल सेना के प्रथम सेनापति – के.एम. करिअप्पा

4 भारत के प्रथम फ़ील्ड मार्शल – एस.एच.एफ़.जे. मानेक शॉ

5 भारत के प्रथम राष्ट्रपति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

6 भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

7 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री – पं. जवाहरलाल नेहरू

8 भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री – लीडर राकेश शर्मा

9 भारत के प्रथमआई.सी.एस.- सत्येन्द्रनाथ टैगोर

10 इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाले भारत के प्रथम तैराक – मिहिर सेन

11 ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता न प्रथम भारतीय – आचार्य विनोबा भावे

12 नोबल पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय – रवीन्द्रनाथ टैगोर

13 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी

14 लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष – जी.वी. मावलंकर

15 मुख्य चुनाव के प्रथम आयुक्त – सुकुमार सेन

16 अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के प्रथम भारतीय अध्यक्ष – न्यायमूर्ति डॉ. नगेन्द्र सिंह

17 ‘भारत रत्न’ से विभूषित प्रथम विदेशी – ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान

18 भारतीय अंटार्कटिका अभियान दल के प्रथम नेता – डॉ. सैयद जहूर क़ासिम

19 सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ती हीरा लाल जे. कानिया

20 ‘भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित प्रथम साहित्यकार – गोविंद शंकर कुरुप (मलयालम 1965)

21 हृदय प्रत्यारोपणकर्ता सफल प्रथम सर्जन – डॉ. पी. वेणुगोपाल

22 सफल हृदय प्रत्यारोपण कराने वाला प्रथम सफल व्यक्ति – देवीराम (1994)

23 ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ के प्रथम अध्यक्ष – न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र

24 ‘भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित प्रथम हिन्दी साहित्यकार – सुमित्रानंदन पंत (1968)

25 विश्व विलियर्डस् ख़िताब विजेता प्रथम भारतीय – विल्सन

26 जोंस ग्रैमी अवार्ड विजेता प्रथम भारतीय – पं. रविशंकर

27 संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में प्रथम भाषणकर्ता – अटल बिहारी वाजपेयी (1977)

28 ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ कांग्रेस के प्रथम भारतीय सदस्य – दादाभाई नौरोजी (1892)

29 राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष – सर आशुतोष मुखर्जी

30 माउण्ट एवरेस्ट पर 8 बार चढ़ने वाला प्रथम पर्वतारोही – शेरपा अंगरीता

31 ‘व्यास सम्मान’ से सम्मानित प्रथम लेखक – राम विलास शर्मा

32 विश्व बैंक के प्रथम भारतीय प्रबन्ध निदेशक – गौतम क़ाज़ी

33 ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित प्रथम खिलाड़ी – सी. के. नायडू

34 ‘डेविस कप’ में खेलने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी – एम. सलीम एवं एस.एम. जेकब

35 एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाला प्रथम बल्लेबाज़ – सचिन तेंदुलकर

36 भारतीय वायुसेना में प्रथम मार्शल – अर्जन सिंह

37 ओलम्पिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय – अभिनव बिन्द्रा

38 ओलम्पिक खेलों में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय – विजेन्द्र कुमार सिंह

विस्तार से - 

नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: रवीन्द्र नाथ टैगोर – 

रवीन्द्र नाथ टैगोर जो कि रवीन्द्र नाथ ठाकुर के नाम से भी जाने जाते है नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय हैं इन्हें साहित्य में योगदान के लिए वर्ष 1913 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता (चिकित्सा शास्त्र): हरगोबिन्द खुराना –  

पंजाब में 9 जनवरी 1922 को जन्मे हरगोबिंद खुराना को चिकित्सा शास्त्र में प्रथम नोबल विजेता के रूप में जाना जाता है यह सम्मान इन्हें वर्ष 1968 में मिला था।

प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक (भौतिकी): सी. वी. रमन –  

वर्ष 1930 में सी. वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकट रमन) को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उनके भौतिकी में योगदान के लिए दिया गया था इनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण अविष्कारों का नाम रमन के नाम पर ही “रमन प्रभाव” रखा गया वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ: के. एम. करिअप्पा –

भारत की स्वतंत्रता के पश्चात 16 जनवरी 1949 को के. एम. करिअप्पा को थल सेना का प्रथम कमांडर इन चीफ नियुक्त किया गया इन्होने इस पद पर चार वर्ष तक सेवा दी के. एम. करिअप्पा (कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा) ने द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत-पाक युद्ध 1947 में अपना योगदान दिया था।

प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित व्यक्ति: मेजर सोमनाथ शर्मा – 

द्वितीय विश्व युद्ध तथा भारत पाक युद्ध 1947 में भाग लेने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा को प्रथम परम वीर चक्र विजेता होने का गौरव प्राप्त है नवम्बर 1947 को मेजर जम्मू कश्मीर के एक गाँव बड़गाम में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: डॉ. अमर्त्य सेन – 

वर्ष 1998 में अमर्त्य सेन को उनके अर्थशास्त्र क्षेत्र में योगदान के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया एक वर्ष बाद ही भारत सरकार ने भी अमर्त्य सेन को भारत रत्न (1999) से सम्मानित किया भारत मूल के अमर्त्य सेन ने नालंदा विश्वविद्यालय, हार्वड विश्वविद्यालय,यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में अपनी सेवाएं दी।

स्टालिन पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय: सैफुद्दीन किचलू –

सैफुद्दीन किचलू को स्टालिन शांति पुरस्कार से वर्ष 1952 में सम्मानित किया गया (ध्यान दें: वर्ष 1957 में स्टालिन पुरस्कार का नाम बदलकर “लेनिन पुरस्कार” कर दिया गया था, यह एक अंतराष्ट्रीय स्तर शान्ति पुरस्कार है) अमृतसर, पंजाब में जन्मे सैफुद्दीन किचलू एक आज़ादी के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारी तथा राजनेता थे।

भारत रत्न से सम्मानित प्रथम भारतीय: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में भारत को सर्वोतम पुरस्कार “भारत रत्न” से सम्मनित किया गया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके जन्मदिवस को हर वर्ष “अध्यापक दिवस” (5 सितम्बर) के रूप में मनाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश: डॉ. नगेन्द्र सिंह –

1985 से 1988 तक “इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस” में अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. नगेन्द्र सिंह को अंतराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश होने का गौरव प्राप्त है।

प्रथम उप-राष्ट्रपति: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन –

13 मई 1952 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए दस वर्ष तक इस पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद वर्ष 1967 में इस पद से निवृत हुए तथा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति बने इनके बाद उपराष्ट्रपति का सम्मानीय पद जाकिर हुसैन ने संभाला।

प्रथम महिला नार्मन बोरलॉग पुरस्कार विजेता: डॉ. अमृता पटेल – 

वर्ष 1943 में गुजरात में जन्मी डॉ. अमृता पटेल का चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है प्रथम महिला नार्मन बोरलॉग पुरस्कार विजेता के रूप में जानी जाने वाली अमृता पटेल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2002 में पदम विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम महिला:अरूणा आसफ अली – 

वर्ष 1964 में लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित अरूणा आसफ अली प्रथम महिला थी जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस के अतिरिक्त वर्ष 1991 में इन्हें जवाहरलाल नेहरु अवार्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टैंडिंग पुरस्कार तथा वर्ष 1997 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न से विभूषित किया गया था

शतरंज में महिला ग्रैंड मास्टर विजेता: भाग्यश्री थिप्से –

पदम श्री तथा अर्जुना अवार्ड से सम्मानित भाग्यश्री थिप्से वर्ष 1988 में शतरंज ग्रैंड मास्टर विजेता बनी थी इनका विवाह शतरंज खिलाड़ी प्रवीण थिप्से से हुआ शतरंज के अतिरिक्त इन्होने आई. डी. बी. आई. बैंक में भी कार्य किया है

प्रथम अशोक चक्र प्राप्तकर्ता महिला: नीरजा भनोत (मरणोपरांत) –

चंडीगढ़, पंजाब की जन्मी नीरजा भनोत (फ्लाइट अटेंडेंट) को 5 सितम्बर 1986 को उस समय मार दिया गया जब वे पकिस्तान के कराची में हाईजैक हुए जहाज के यात्रियों को आंतकवादियों से बचाने की कोशिश कर रही थी उनके इस साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत “अशोक चक्र” से सम्मानित किया गया तथा इस सम्मान को प्राप्त करने वाली वे प्रथम महिला बनी।

कम्प्यूटर की प्रथम पत्रिका – 

कम्प्यूटर एण्ड आटोमेशन है।

इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय समाचार पत्र –  

द हिन्दू और पत्रिका इण्डिया टुडे है।

प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर  – 

नई दिल्ली का है।

भारत का प्रथम प्रदूषण रहित कम्प्यूटरीकृत पेट्रोल पम्प –

मुम्बई में है।

निजी क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाला भारत का प्रथम कम्प्यूटर विश्वविद्यालय –

राजीव गांधी कम्प्यूटर विश्वविद्यालय है।

भारत में प्रथम कम्प्यूटर आरक्षण पद्धति  – 

नई दिल्ली में लागू की गई थी।